फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two trucks collide, three killed, 11 wounded

दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन की मौत, 11 घायल

Mon, 29 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 29 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collide, three killed, 11 wounded
चित्रकूट अनियंत्रित ट्रक हादसा - फोटो : SELF
रामनगर बहराइच हाईवे पर दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में जहां तीन लोगों की जान चली गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मरने वालों में दो ट्रकों के चालक व खलासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रविवार की देर रात हुए इस सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे के चलते हाईवे पर करीब छह घंटे तक वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा।             
विज्ञापन


थाना रामनगर क्षेत्र में रामनगर बहराइच हाईवे पर रविवार की रात खराब हुई एक ट्रक के चालक अशोक शुक्ला निवासी बेहटा भया थाना रामगांव जिला बहराइच ने दूसरे ट्रक से जा रहे चालक श्यामू यादव पुत्र दयाराम निवासी पिपराथा थाना जहांगीराबाद को हाथ देकर रोका और कहा कि ट्रक सही करने के लिए रिंच दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों चालक सड़क पर उतरकर ट्रक के पास खड़े होकर सही करने लगे। तभी बहराइच की ओर से मकई लादकर आ रहे ट्रक ने पीछे से सड़क पर खराब खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में मकई लदा ट्रक पलट गया व जहां अशोक शुक्ला (35), श्यामू यादव (37) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसा करने वाले ट्रक के क्लीनर शुभम (18) पुत्र साहबबक्श निवासी मीननगर की हालत गंभीर होने के चलते पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी भी मौत हो गई।

वहीं हादसे में घायल हुए कन्हैयालाल (33) पुत्र देवीदीन निवासी ग्राम शेरपुर मसौली, लायकराम (31) , जुगरू (30) दोनों निवासी बहराइच, बलराम (29), रामलखन (33), रामदिनेश (34), रामबेचन (27), मैकू (35), रामबचन (38), बराती (33), छोटू (24) सभी निवासी श्रावस्ती घायल हो गए।  यह सभी ट्रक पर सवार होकर बहराइच से लखनऊ जा रहे थे।


सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रामनगर एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के चलते हादसा हुआ है। कहा, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed