फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two million of stolen goods from the farmer's house

किसान के घर से दो लाख का माल उड़ाया

Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सादुल्लापुर मजरे बतनेरा गांव में बुधवार की रात घर के पीछे की दीवार फांद अंदर घुसे चोरों ने नगदी, जेवर सामान सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर मजरे बतनेरा निवासी किसान दुर्गेश तिवारी के घर में चोर बीती बुधवार की रात चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बंद कमरे की कुंडी खोल कर अंदर रखी नगदी व मेंथा समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में ही कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान आदि देख कर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि चोर घर में रखी पचास हजार की नगदी, 55 किलो मेंथा समेत करीब दो लाख का सामान ले गए हैं। उधर चोर ग्राम भटुआमऊ में अफजाल, हारुन, मतीन व अकबर की घर के सामने सहन में बंधी सात बकरियां खोल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed