फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two man killed in road accident

बाइक सवारों को दो सौ मीटर घसीट ले गई बस, दो की मौत

Wed, 10 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 10 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रामनगर कस्बे के मोहल्ला लखडौरा अपनी ससुराल जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज की बस ने रौंद दिया। दोनों युवक बस व बाइक के बीच फंसकर करीब दो सौ मीटर तक घसिटते चले गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक व परिचालक बस छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक रिश्ते में सगे साढ़ू और लखनऊ के निवासी थे।      
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के सहाबपुर के निकट टोल प्लॉजा के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोंडा की ओर से लखनऊ जा रही चारबाग डिपो की एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार ऋषि बाल्मीक (35) पुत्र स्व. राजकपूर निवासी हुसेनाबाद थाना चौक लखनऊ व बीरेंद्र कुमार (28) पुत्र सुमेरी निवासी मलेशेमऊ थाना गोमतीनगर लखनऊ दोनों बस के अगले हिस्से में फंस गए। बस करीब 200 मीटर तक दोनों को घसीटती चली गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद बस के संविदा चालक ए रहमान व परिचालक सगीर अहमद बस छोड़कर फरार हो गए। बस में 70 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस भी पलटते-पलटते बच गई। भयभीत यात्रियों को दूसरी बस से उनक गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसा इतना भयंकर था कि आस पास के लोग दुकान, घर और खेत से दौड़ पड़े। दोनों को बस से जब तक निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बस को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


दोनों मृतको के पास मोबाइल, पर्स कुछ नहीं मिला जिससे उन्हें अज्ञात में भेज दिया। जिस बाइक से दोनों युवक जा रहे थे वह लखनऊ निवासी शीला पत्नी छब्बेलाल के नाम दर्ज है। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने दोनों की शिनाख्त ऋषि व वीरेंद्र के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed