फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two killed in road accidents, 15 injured

मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत, 15 घायल

Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, 15 injured
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक व बस। - फोटो : अमर उजाला
जिले के हैदरगढ़ कोतवाली, टिकैतनगर थाना क्ष्‍ाेत्र व मसौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। पहला हादसा हैदरगढ़ इलाके में हुआ जहां पर रविवार को दोपहर जौनपुर से लखनऊ की ओर जा रही जौनपुर डिपो की बस लखनऊ मार्ग पर गोतौना के निकट विपरीत दिशा से आए ट्रक में सामने से टकरा गई। ट्रक कानपुर से आलू लाद कर सुल्तानपुर को जा रहा था।
विज्ञापन


बस में सवार रायबरेली के थाना शिवगढ़ के कुम्हरांवा गांव निवासी शाकिर अली, सुल्तानपुर के लंभुआ की सीता देवी पत्नी अमित तथा इसी थाने के अवसानपुर गांव के सुनील यादव व इनके भाई सुशील यादव, अमेठी इन्हौना चौकी के कैथा गांव के बृजेश सिंह, लखनऊ के पीजीआई निवासी वंदना सिंह व इनकी बहन पूजा सिंह तथा यहीं की कल्पना सिंह व इनकी पुत्री स्नेहा सिंह, सुल्तानपुर के शीतलपुरी निवासी रमाशंकर यादव को घायल अवस्था में सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


बस के चालक प्रतापगढ़ के महोली गांव निवासी राममनि यादव व परिचालक जौनपुर बदलापुर के रमेश चंद्र यादव को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया था। परिचालक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बस में कुल अड़तीस सवारी मौजूद थी जिनमें सभी को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं। 12 घायलों का उपचार के बाद गंतव्य को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। दूसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में सहावपुर के पास हुआ जहां गाेंडा मार्ग पर एक स्कार्पियो, बोलेरो व रोडवेज की बस में आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़क पर साइकिल से जा रहे कपरिया गांव निवासी बृजनंदन(24) पुत्र उपेंद्र कुमार भी हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं बोलेरो सवार दो लोग चोटिल हुए जिनका जिला अस्पताल में इलाज हुआ है। वहीं टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बारिनबाग चौराहे पर रविवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में ग्राम पूढ़ा सुखीपुर निवासी लल्लू (35) पुत्र ननकऊ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका साथी अमरेश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed