{"_id":"579f92b24f1c1b5a7b2b9655","slug":"two-killed-in-accidents-including-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त मैजिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे अमेठी जिले के एक इंटर कॉलेज में तैनात व लखनऊ निवासी शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक मैजिक में टूरिस्ट बस की टक्कर से मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ जिले के मुंशीगंज डालीगंज के 491/22 निवासी अतुल मिश्रा (40) पुत्र कालिका प्रसाद अमेठी जिले में तिलोई स्थित सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज में बतौर शिक्षक के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह यह बाइक से अमेठी जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी हैदरगढ़ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय शिक्षक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक शिक्षक के इकलौते पुत्र तनय मिश्रा व पत्नी नमिता मिश्रा का हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी पर अमेठी के शिक्षक भी पीएम हाउस पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। वहीं मसौली थाना क्षेत्र में नयागांव के पास एक टूरिस्ट बस व मैजिक मेें टक्कर हो गई।
इस हादसे में कोलकाता से श्रावस्ती जा रहे यात्री तो बाल बाल बच गए लेकिन मैजिक सवार प्रदीप (21) पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम डुबकी मसौली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हबीब (50) निवासी बिंदौरा परसपुर रामनगर, रेन ू(25) पत्नी अंदीप निवासी बुढ़वल रामनगर, लक्ष्मी (13) व अजय (10) दोनों पुत्र व पुत्री रविकांत निवासी करपिया मसौली ये दोनों एक स्कूल के छात्र है।
जगदीश(35) पुत्र परशुराम निवासी नयागांव मसौली, सुधीर (19) निवासी करपिया, पंकज(23), शमसुल (30) दोनों निवासी नई बस्ती बंकी, रागिनी(25) पत्नी संतोष निवासी करखा सतरिख व मुन्ना (23) पुत्र शिवकुमार घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हबीब की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बस के टूरिस्टों को पुलिस ने कराया भोजन
जिस बस से हादसा हुआ वह टूरिस्ट को लेकर कलकत्ता से श्रावस्ती जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और उसमेें सवार टूरिस्ट को थाने ले गई। इसके बाद थाने में एसओ अवधेश यादव ने सभी टूरिस्ट के लिए भोजन का इंतजाम करवाया। एसओ ने इनके लिए दूसरी बस की भी व्यवस्था करवाई है।