{"_id":"596cea6c4f1c1b875b8b460d","slug":"truck-and-roadways-bus-collide-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व रोडवेज बस में भिड़ंत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व रोडवेज बस में भिड़ंत, छह घायल
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच हाईवे पर सोमवार सुबह एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रक, रोडवेज की एसी बस व कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि, बस सवार 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से एक यात्री को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना रामनगर क्षेत्र में सोमवार को बहराइच हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल टंकी के पास एक कार को बचाने के प्रयास में अचानक परिवहन निगम की एसी बस, ट्रक व कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि, बस सवार 6 लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन
बस लखनऊ से बहराइच की ओर जा रही थी। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों विकास अवस्थी निवासी गोसाईगंज लखनऊ व विकास निवासी सलरगंज बहराइच, अक्षयमाला पत्नी चंद्रमोहन निवासी ऐशबाग लखनऊ व चंद्रमोहन , ब्रह्मदेव भट्ट निवासी गोरखपुर व केदार निगम निवासी आशियान लखनऊ को सीएचसी रामनगर लाया गया।
विज्ञापन
जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया इस दौरान हालत गंभीर होने के चलते विकास अवस्थी को इलाज के लिए जिला स्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान हाईवे पर काफी देर तक वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।