{"_id":"57531e4d4f1c1b77051095d6","slug":"three-million-of-jewelery-and-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों से तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को लखपेड़ाबाग मोहल्ला स्थित एक घर में हुई चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पैतृक गांव जाना दो शहरवासियों को शनिवार को भारी पड़ा। चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़ अंदर घुसकर करीब तीन लाख के जेवर और नकदी पार कर दिया। सुबह जब मालिक मकान लौटे तो उनको वारदात की जानकारी हुई।
पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कार्तिक बिहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को गांव मोतीलाल पुरवा व पड़ोसी गुड्डू भी शुक्रवार को परिवार के साथ दलियानपुर चले गए थे।
इस बीच मौका पाकर चोर सुशील के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखे 2 लाख के जेवर व 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं गुड्डू के घर का दरवाजा तोड़ डेढ़ लाख रुपये के जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए।