फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three houses stealing thousands

तीन घरों में सेंध लगा हजारों का माल उड़ाया

Mon, 04 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 04 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three houses stealing thousands
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरायं पांडेय गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद गांव के किनारे पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
लोनीकटरा के सरांय पांडेय गांव में तीन घरों में सेंध लगा कर चोर हजारों रुपये की नकदी जेवर व बर्तन चोरी कर ले गए। दस दिन बाद बेटी की शादी के लिए जुटाई गृहस्थी व बर्तन चोरी होने से परिवार आहत है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार की रात को सरांय पांडेय गांव में जहूर के मकान में सेंध काट कर घुसे चोर बक्से में रखे दस हजार रुपए नकद व सोने चांदी के करीब 70 हजार कीमत के जेवर उठा ले गए। इसी गांव में रामकेशन रावत के घर में चोरो ने सेंध काटी लेकिन अंदर जाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के शदरुद्दीनपुर गांव में शिवकली के मकान में सेंध काट कर चोर पंाच हजार रुपये नकद, कीमती धातु के बर्तन व गृहस्थी के अन्य सामान चोरी कर ले गए। आगामी 18 अप्रैल को पुत्री के विवाह के लिए बर्तन व घर का सामान जुटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करा कर चोरी गए सामान की तलाश करने की मांग की है। लोनीकटरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed