फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three arrested with illegal artillery

अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with illegal artillery
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
सफदरगंज पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। बदमाशों में दो लखनऊ जिले के रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने अत्याधुनिक छह असलहे व नौ कारतूस बरामद की हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया है कि वे बिहार, जौनपुर और रायबरेली से असलहों की तस्करी कर यहां लाकर बेचते थे। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। सीओ सिटी/क्राइम विशाल विक्रम सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि सफदरगंज पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले तीन युवकोें को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार निवासी उत्तरगांव थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ, विशाल कनौजिया निवासी तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ व मुजीब अहमद निवासी ग्राम दादरा थाना सफदरगंज बाराबंकी शामिल है। पुलिस ने अपराधियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहा तस्करों ने बताया कि बाहर से असलहों की तस्करी कर यहां बेचने में अच्छा फायदा होता है। बिहार व जौनपुर में तमंचा करीब दो हजार व फैक्ट्री मेडे पिस्टल 20 हजार के आसपास मिलती है। इसके बाद यहां पर तमंचा साढ़े तीन हजार व पिस्टल 35 हजार रुपये में बेचा जाता है। आरोपी करीब दो साल से इस कारोबार से जुड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed