{"_id":"5849a3714f1c1b2434449746","slug":"threatening-to-pistol-bike-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से धमका बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से धमका बाइक व नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सक्रिय लुटेरे पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। चार दिन पहले जहां सुल्तानपुर की एक चिकित्सक से बदमाशों ने कार लूट ली थी, वहीं बुधवार की देर रात जैदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को तमंचा दिखा बाइक व हजारोें की नकदी लूटी गई है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश चल रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर कटरा गांव के पास बुधवार देर रात बाइक से जा रहे पाटमऊ के रहने वाले अमरेश कुमार पुत्र रामस्वरूप की बाइक को कार सवार बदमाशों ने ओवरेटक कर गिरा दिया। इसके बाद कार से निकले दो बदमाशों ने युवक पर तमंचा सटाकर उसकी बाइक व हजाराें की नकदी लूट ली और भाग निकले।
पीड़ित द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी राजू बाबू सिंह का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने लूटी थी डाक्टर की कार
चार दिन पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली ओवरब्रिज के पास सुल्तानपुर की डॉक्टर की कार भी कार सवार बदमाशों ने लूट लिया था। हालांकि बाद में डॉक्टर की कार शहर के आवास विकास कॉलोनी व सामान लखनऊ के काकोरी इलाके में खेतोें में पड़ा मिला था। हालांकि अभी पुलिस किसी भी आरोपी के बारे में पता नहीं लगा सकी है।