फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thousands looted from shops and school

नौ दुकानों व स्कूल के ताले तोड़ हजारों लूटे

Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
छह नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार देर रात राजपुर भिरिया गांव में धावा बोल दिया। बदमाशों ने नौ दुकानों व स्कूल का ताला तोड़ कर हजारों का माल लूट लिया। इसी बीच चौकीदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हथगोले से हमला कर दिया जिसमें चौकीदार बाल-बाल बच गया। चौकीदार ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे पकड़ जमकर पीटा। हथगोला फटने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए जिस पर बदमाश भाग निकले। इससे पहले बदमाश गांव के बाहर बने एक घर में घुसे और बदनीयती से एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया। किसी तरह महिला ने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। चौकीदार ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। छेदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई किए ही लौट गई।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। छह नकाबपोश बदमाश बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे ग्राम राजपुर भिरिया में गांव के बाहर बने एक घर में घुस गए। महिला की सास किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गई। लेकिन बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया। बदमाशों ने 22 वर्षीय इस महिला को निर्वस्त्र कर दिया। महिला ऑपरेशन होने की बात कहकर गिड़गिड़ाने लगी और किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकली और पास में सरसों के खेत में जा छिपी। इसके बाद बदमाश पैदल ही आधा किमी दूर स्थित उमरी भिरिया चौराहा पहुंचे। यहां पर इन बदमाशों ने एक-एक कर नौ दुकानों व स्कूल के ताले तोड़ दिए और हजारों की नगदी व सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


इसी बीच चौकीदार लंगड़ पाठक को ताला टूटने की भनक लगी तो उसने आवाज लगाई। जिस पर बदमाशों ने चौकीदार लंगड़ पर हथगोले से हमला कर दिया। हथगोला विद्युत पोल से टकरा कर फट गया। जान बचाकर चौकीदार वहां से भागा लेकिन सड़क किनारे रखे तख्त से टकरा कर गिर गया। बदमाशों ने चौकीदार को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। हथगोला फटने की आवाज सुन ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश पैदल ही भाग निकले। पीड़ित चौकीदार ने छेदा पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर बिना कार्रवाई के ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पांच दुकानों में चोरी की जानकारी मिली है। जांच के लिए पुलिस गई है। महिला को निर्वस्त्र करने की बात गलत है।
-परमहंस तिवारी, चौकी इंचार्ज छेदा

मामले में थाने से जानकारी मांगी गई है। एक दो जगह लूट की सूचना है। जहां तक महिला को निर्वस्त्र करने की बात है ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
-कुंवर ज्ञानंजय सिंह एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed