{"_id":"588cdec24f1c1bec7ccf3dab","slug":"theft-of-millions-from-three-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्थान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सूरतगंज में जनरेटर की बैट्री व अन्य सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से चोरों की चांदी है। चोरों ने सीएचसी सूरतगंज में जनरेटर की बैट्री व अन्य सामान चोर उठा ले गए। इसी प्रकार सतरिख के रसूलपुर निवासी कोटेदार के घर से और लोनी कटरा में एक दुकानदार के यहां से चोर लाखों का सामान और नकदी उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की पहली वारदात सतरिख थाना क्षेत्र में हुई। यहां पर रसूलपुर गांव के कोटेदार कृष्ण कुमार द्विवेदी के घर पीछे के रास्ते से घुसे चोर 40 किलो मेंथा आयल, तीस हजार रुपये की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये की चोरी कर ले गए। शनिवार को मामले की जानकारी पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित सूरतगंज सीएचसी में शुक्रवार की देर रात घुसे चोर जनरेटर की बैट्री, अल्टीनेटर व 25 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस से शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने जांच की है। चोरी की तीसरी वारदात लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में हुई।
विज्ञापन
जहां पर किराना व्यापारी सुशील वर्मा की दुकान में पीछे की दीवार में नकब काटकर घुसे चोर 20 हजार रुपये की नकदी व करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकरी पर पुलिस को बताया गया जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल खान का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।