फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The two sides stress for Shrine cleaning

धर्मस्थल में सफाई को लेकर दो पक्षों में तनाव

Tue, 02 Feb 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के भनौली गांव में एक धर्मस्थल में सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा धर्मस्थल की जगह को अपनी भूमि बताकर हंगामा शुरू कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और सभी को शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर गांव के करीब तीन सौ लोगाें को पुलिस ने पाबंद किया है।
विज्ञापन


थाना सतरिख क्षेत्र के भनौली गांव में एक धर्मस्थल पर हर साल धार्मिक आयोजन होता है। मंगलवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर गांव के कुछ लोग सुबह धर्मस्थल के आसपास सफाई कर रहे थे। तभी गांव के दूसरे पक्ष के लोग आ पहुंचे और धर्मस्थल की भूमि को अपनी बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों से काफी लोग एकत्र हो गए और विवाद शुरू कर दिया। जानकारी होने पर एसओ सतरिख जितेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


एसओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि गांव मेें तनाव है। गांव में चार थानों की पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी शफीक अहमद, सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह, एसडीएम सदर नीलम, तहसीलदार उमेश सिंह, एडीएम हरिकेश चौरसिया समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता के बाद मामला शंात कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed