{"_id":"c28b69640450d4acfe3c1e718484014f","slug":"the-two-sides-clashed-in-disputed-transactions-aerial-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन देन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेन देन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेन देन के विवाद में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा में मोहल्ला कटरा में हुए इस विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने को कहा है।
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला मौलवी कटरा निवासी हारून अंसारी व मोहम्मद सलमान के बीच पैसों के लेन देन का कोई विवाद चल रहा था। सोमवार की दोपहर हारून अंसारी ने सलमान के घर पहुंचकर अपने बकाया पैसे की मांग की। हारून अंसारी का आरोप है कि इस दौरान मोहम्मद सलमान ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट पर अमादा हो गए।
इसके बाद हारून अपने घर पहुंचे और इस बारे में अपने भतीजों सईद व अनीस को बताया। इसके बाद सईद व अनीस भी सलमान के घर पहुंच गए और चाचा से अभद्रता करने की बात कहते हुए सलमान से विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी बीच हारून अंसारी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। कस्बे में हवाई फायरिंग होने के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करवाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आपसी लेन देन के चलते विवाद हुआ है। कहा फायरिंग हुई है या नहीं इस बात की जांच की जा रही है। एसओ ने कहा पुलिस की जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।