फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teenager stabbed slept on the roof

छत पर सोई किशोरी पर चाकू से हमला

Sun, 31 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 31 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
teenager stabbed slept on the roof
knife
सालपुर गांव में छत पर सोई किशोरी पर किसी ने चाकू से हमला का घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवारीजनों के जाग जाने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सालपुर गांव में शनिवार की रात हरीश्चंद्र यादव की तीन पुत्रियां मकान की छत पर सोई थीं।
विज्ञापन


रात को करीब डेढ़ बजे छत पर पहुंचे अज्ञात युवक ने बड़ी पुत्री प्रियंका के दोनों हाथ पैर से दबा कर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने प्रियंका के पेट पैर व कंधे पर वार कर उसको जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवारीजनों के गुहार लगाने पर हमलावर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को रात को ही इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है शीघ्र की हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होगा।

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
हैदरगढ़। कोतवाली के बरांवा गांव में बाग में मवेशी चरा रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर भाग रहे रक्सहा के किसान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद हमलावर को पुलिस को सौंप दिया।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बरांवा के श्याम पुत्र सतगुरू आबादी से दूर ग्राम समाज की भूमि पर मवेशी चरा रहे थे। पुलिस को बताया वहां मौजूद रक्सहा गांव के देवनरायन ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर मारना पीटना शुरू कर दिया। सिर पर चोट लगने पर घायल को बेहोशी की हालत में छोड़ कर हमलावर मौके से भाग गया।


सूचना पर आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ा कर रक्सहा के समीप से पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा पीड़ित पक्ष से शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed