फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager misconduct in the garden

बाग में किशोरी से दुराचार

Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager misconduct in the garden
d
गांव के एक दबंग युवक ने  खेत की तरफ निकली किशोरी को घसीट कर बाग में उसके साथ दुराचार किया। परिवारीजनों ने सौ नंबर पर इसकी सूचना दी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली बदोसरांय के एक गांव में मंगलवार  की शाम करीब आठ बजे एक 14 वर्षीय किशोरी खेत की तरफ गयी थी। वहीं पर घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युुवक ने उसे पकड़ कर एक बाग में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इसी दौरान मौके पर पहुंचे कुछ बच्चों को आरोपी पीटकर भाग निकला। इसके बाद किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची तो परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद घर वालों ने पूरे मामले की जानकारी सौ नंबर पर दी। देर रात पहुंची बदोसरांय पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बताते हैं कि आरोपी के डर से कोई ग्रामीण मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकार किशोरी थाना टिकैतनगर के एक गांव की रहने वाली है वह बदोसरांय कोतवाली के एक गंाव में अपने मामा के यहां आई थी। पीड़ित परिवार पर गांव वाले सुलह का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया है अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed