{"_id":"5702aa714f1c1bc858c8117d","slug":"stolen-the-bike-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक से कर रहा था सैर, धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक से कर रहा था सैर, धरा गया
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
bikes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक से सैर कर रहे एक युवक को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोेर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जैदपुर थानाक्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी बेचन शर्मा चोरी की बाइक से कई दिनों से सैर कर रहा थ। उसे रविवार की रात सतरिख थानाक्षेत्र के छेदानगर गांव के पास बाइक, तमंचा व दो कारतूस के साथ एसओ सतरिख जितेंद्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह, आरक्षी अनिल यादव, फिरोज आलम, आशीष अवस्थी आदि ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा।
पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सटीक जवाब नहीं दिया और चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बताते हैं कि शहर स्थित 28 मार्च को विशाल मेगा मार्ट के सामने से एक पैशन-प्रो बाइक चोरी हुई थी। पीड़ित ने बाइक चोरी की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सतरिख पुलिस ने रविवार की रात जो बाइक बरामद की है वह विशाल मेगा मार्ट से चोरी हुई ही बाइक है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इनका गिरोह काफी लंबा है और सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेेल भेज दिया गया है।