फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stabbed in dispute of cuting the trees , 3 serious

पेड़ काटने के विवाद में चाकू से हमला, 3 गंभीर

Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stabbed in dispute of cuting the trees , 3 serious
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोठी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में घर के बाहर लगे पेड़ को काटने केे लिए रविवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडे व चाकू से किए गए वार में पति, पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से पति की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेेंटर लखनऊ भेजा गया है। जबकि महिला व उसकी पुत्री का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।            
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अजीज के घर के सामने लगे बकैना के पेड़ को गांव के ही वाजिद अली रविवार को अपने साथियों के साथ काटने लगा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर अजीज (45) पुत्र सादिक अली पहुंचकर इसका विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर वाजिद अली ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर घर से निकली अजीज की पत्नी शाहिना (43) व पुत्री रुकसाना (15) बीच-बचाव करने पहुंच गईं।

आरोपियों ने तीनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करने के साथ अजीज के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। रुकसाना ने बताया कि वाजिद अली, कल्लू, वाहिद अली, अलाउद्दीन, समेत करीब 10 लोग पूरी तैयारी के साथ पेड़ काटने आए थे। पुत्री ने बताया कि वाजिद अली ने चाकू से पिता के सिर पर वार किया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अजीज के सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसकी हालत काफी नाजुक है।


जिला अस्पताल में सिटी स्कैन व अन्य जांच की सुविधा व इलाज संभव न हो पाने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीओ हैदरगढ़ केडी मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पेड़ काटने के विवाद की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed