{"_id":"57546ad44f1c1b2008108b0c","slug":"soldier-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका सिपाही का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका सिपाही का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक सिपाही के गमगीन परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी-दरियाबाद रेलखंड के बीच ग्राम पतुलकी के पास रविवार की भोर लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की हत्या कर शव रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। मृत सिपाही के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके पास से उसका मोबाइल, पर्स व अन्य कागजात, कुछ भी नहीं मिला।
सिपाही की नेम प्लेट भी नदारद थी। शरीर पर खाकी वर्दी देख कर पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए। इस पर लखनऊ पुलिस ने थाना दरियाबाद पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। मृत सिपाही बस्ती जनपद का मूल निवासी था और बाराबंकी शहर स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था।
दरियाबाद थानाक्षेत्र में बाराबंकी-दरियाबाद रेल खंड के बीच पतुलकी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे रविवार की भोर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मृत युवक के शरीर पर खाकी वर्दी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दरियाबाद पुलिस ने मृतक के सिपाही होने की संभावना पर इसकी सूचना अधिकारियों को दी और लखनऊ पुलिस को भी। इस पर लखनऊ पुलिस के सिपाही दरियाबाद थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की। दरोगा सुनील मिश्र ने बताया कि लखनऊ से आई पुलिस ने शव की शिनाख्त जितेंद्र कुमार सिंह (34) पुत्र स्व. बैजनाथ सिंह निवासी ग्राम पंचुअर थाना छावनी जिला बस्ती के रूप में की।
बताया कि जितेंद्र की वर्तमान में तैनाती लखनऊ पुलिस लाइन में थी। ग्रामीणों के मुताबिक जिस तरह से शव पड़ा पाया गया था उससे लग रहा है कि जितेंद्र की हत्या कर उसके शव को यहां फेंका गया है। हालांकि दारोगा सुनील मिश्र ने बताया कि जितेंद्र की मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।