फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six youths arrested for betting on IPL matches

आईपीएल मैच का सट्टा लगाते दबोचे गए छह युवक

Tue, 09 May 2017 11:45 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 09 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six youths arrested for betting on IPL matches
rupees
आईपीएल क्रिकेट मैच के लिए शहर में सट्टेबाजी की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात शहर से छह युवकों को सट्टेबाजी के मामले में धर दबोचा है। इनमें से तीन लोगों को तो पुलिस ने छोड़ दिया है जबकि तीन युवक अभी हिरासत में है। हालांकि अभी इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में नाका सतरिख व सिटी चौकी क्षेत्र से पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने वाले छह लोगों को पकड़ा है। सोमवार की देर रात क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने इन सभी से पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने इन सभी के पास से मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सट्टेबाज सभी काम फोन पर कर रहे हैं। सट्टेबाजी का पैसा मोबाइल बैंकिंग के जरिए इनके बैंक खातों में ऑनलाइन भेजा जाता है। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन व काल डिटेल से पुलिस को इस बारे में अहम सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है जबकि सट्टे का खेल लाखों में होना कहा जा रहा है। हालांकि पकड़े गए छह लोगों में से तीन को पुलिस ने छोड़ दिया है जबकि तीन अभी भी हिरासत में है। पुलिस जब इनको पकड़कर लाई तो कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताने का प्रयास किया लेकिन सख्ती के चलते वह भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed