फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shiv Kumar murder accused arrested two

शिवकुमार हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 24 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shiv Kumar murder accused arrested two
Arrest - फोटो : Demo pic
कोठी थानाक्षेत्र के रैसंडा गांव में जमीन संबंधी विवाद के चलते हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चले कि रैसंडा निवासी शिवकुमार की जमीन संबंधी विवाद गांव के ही परशुराम से चल रहा था। 20 अप्रैल शिवकुमार अपने चाचा तेजपाल व कल्लू के साथ डिघांवा गंाव एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहा था
विज्ञापन


तभी गांव के पास पहले से घात लगाये बैठे तीन लोगों ने शिव कुमार तेजपाल व कल्लू को दौड़ाया जिसमें दो लोग भाग गये और शिवकुमार गिर गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृत शिवकुमार के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने परशुराम, सुखराम व हंशराम के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कोठी राय सिंह यादव, हरिशंकर प्रजापति, अंजनी तिवारी ने हत्यारोपी हंशराम व सुखराम को मदारपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी में उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक 12 बोर कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है।


पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि शिवकुमार से जमीन का मुकदमा करीब 40 साल से चल रहा है, आरोपियों ने जुर्म कबूल किया कि बीते 20 अप्रैल को योजना बनाकर शिवकुमार की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रायसिंह यादव ने बताया की हत्या में शमिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed