फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seized 359 cattle, five smugglers arrested

359 मवेशी बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 24 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seized 359 cattle, five smugglers arrested
पकड़े गए मवेशियों की सुपुदर्गी पाने को ग्रामीणों की लगी रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वध के लिए ले जाए जा रहे सात ट्रकों में भरे 359 मवेशियों को पुलिस ने पटेल पंचायती इंटर कॉलेज में उतरवाया। डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सभी सात ट्रकों को सीज कर दिया है। ट्रकों के साथ पकड़े पांच तस्करों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उधर पुलिस की लापरवाही के चलते सभी मवेशी बीस घंटे तक भूखे प्यासे रहे। इन मवेशियाें की सुपुदर्गी पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी आसपास ही लगी रही। 
विज्ञापन


बीस घंटे तक मवेशियों को नहीं मिला चारा 
रामसनेहीघाट पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुखबिर की सुचना पर 7 ट्रकों पर लदे 359 मवेशियों को पकड़ा था जिसके बाद सभी पशुओ को पटेल पंचायती इंटर कालेज में उतारा गया। पशुओं को पकड़े हुऐ करीब 20 घंटे तक चारा पानी की भी व्यवस्था पुलिस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशी भूखे प्यासे छटपाटे रहे। लेकिन पुलिस ने शुक्रवार शाम तक इनके लिए भूसे चारे की व्यवस्था नहीं कराई। इस संबंध में सीओ आरपी सिंह ने बताया की पशुओ के चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है।

सात ट्रक सीज, पांच पर रिपोर्ट 
पशु तस्करी का मामला हाइलाइट होने के बाद जागी जनपद की पुलिस ने अपना बचाव करते हुए पकड़े गए सात ट्रकों को सीज कर दिया। इन ट्रकों पर रहे पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में साहिल पुत्र छेद्दा, आलम पुत्र छोटे, आलम पुत्र एहसान, नसीम पुत्र छोटे, जाने आलम पुत्र छोटे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने सात ट्रकों के सभी सात चालकों को पकड़ा था। लेकिन दो चालकों को छोड़ दिया जबकि सिर्फ पांच पर ही कार्रवाई की। 


पुलिस ने पीछा कर सात ट्रकों से 359 मवेशी बरामद किए हैं। पांच सात पशु तस्कर गिरफ्तार किये गए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। -आरपी सिंह, सीओ रामसनेही घाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed