फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Schoolgirl rape attempt in auto

छात्रा से चलते ऑटो में रेप का प्रयास

Thu, 28 Jan 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की एक छात्रा को तीन मनचलों ने अगवाकर चलते ऑटो में रेप का प्रयास किया। दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। छात्रा के शोर मचाने पर पब्लिक ने ऑटो को दौड़ा लिया। भीड़ आता देख दो आरोपी तो भाग निकले लेकिन एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। पब्लिक ने उसे जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद अपने घर के लिए जा रही थी तभी एक ऑटो पर सवार तीन युवक पहुंचे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि तीनों युवकों ने छात्रा को जबरन ऑटो में बैठाकर भाग निकले और चलते ऑटो में उससे रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगोें ने ऑटो को दौड़ा लिया। भीड़ को आता देख दो आरोपी भाग निकले जबकि एक आरोपी सोनू उर्फ हुसैन अली पुत्र चुन्ना निवासी चंदना मोहल्ला को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed