{"_id":"5995dc4c4f1c1b0a098b464d","slug":"rape-attempt-to-the-woman-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला से रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में महिला से रेप का प्रयास
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेटे के साथ सो रही एक महिला के साथ घर में घुुसकर दो युवकों ने रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद हुई शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला बुधवार रात अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर में सो रही थी। महिला का पति किसी रिश्तेदारी में गया था इसका फायदा उठाते हुए गांव के अजय व रामबिलास दीवार फांदकर महिला के घर पहुंचे व उससे रेप का प्रयास करना शुरू कर दिया। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों की सक्रियता देख आरोपी मौके से भाग निकले।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।