{"_id":"58b07a3e4f1c1bdb2fb2322c","slug":"rahul-was-killed-by-friends-for-rs-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार के लिए दोस्तों ने की थी राहुल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस हजार के लिए दोस्तों ने की थी राहुल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में हत्या के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राहुल की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया है कि तीस हजार रुपये न देने पड़े इसलिए राहुल के सिर पर लोहे की राड से हमला करने के बाद उसका सिर काट लिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।
एसपी वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि मसौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राहुल रावत पुत्र सुरेश चंद्र बीते 7 फरवरी को गायब हो गया था उसके बाद उसका सर कटा शव 14 फरवरी को अमदहा गांव के जंगल में बरामद हुआ था।
मृतक की मां सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अमलोरा गांव निवासी शिवम पुत्र रामचंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया था। जिसके बाद पुलिस की जांच मेें पता लगा कि राहुल की हत्या शिवम ने अपने साथी आदर्श अवस्थी पुत्र प्रकाश अवस्थी निवासी ग्राम मलौली के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी शिवम व मृतक राहुल और आदर्श तीनों अच्छे दोस्त थे। बीते 6 माह पहले शिवम ने आदर्श व राहुल के साथ मिलकर अपनी नानी की हत्या कर दी थी। बताया गया कि शिवम ने नानी के पैसे चुराए थे जिसका पता लगने पर उसे मारा गया था।
इस काम के लिए मृतक राहुल को तीस हजार रुपये देने का वादा शिवम ने किया था। राहुल ने जब पैसे देने का दबाव बनाया तो शिवम ने अपने साथी आदर्श के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपियों में शिवम इंटर का छात्र है जबकि आदर्श बीफार्मा कर रहा है।
पुलिस टीम पुरस्कृत
इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक मसौली नरेंद्र सिंह, शिवनाथ यादव, रितेश पांडेय, बृजनाथ द्विवेदी, सुधीर सिंह, दिलबहार यादव, सुनील यादव, शैलेंद्र, विवेकानंद, जोखन पांडेय आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।