{"_id":"5a5263f74f1c1b4a198b55d2","slug":"python-found-at-two-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी व सीएचसी में अजगर देख हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी व सीएचसी में अजगर देख हड़कंप
Amarujala Bureau
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
जैदपुर व सफदरगंज थाना क्षेत्र में अजगर निकलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
जैदपुर सीएचसी परिसर में रविवार को शाम अजगर निकलने से वहां के मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। घबराए लोगों व स्वास्थ्य कर्मचारी ने सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से अजगर को पकड़ कर अपने साथ लेकर चली गई। सफदरगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पीछे पुराने एचसीसी प्लांट में बने शिव मंदिर के पास करीब आठ फीट लंबा अजगर मिला।
विज्ञापन
मजदूरों ने शिवमंदिर के निकट अजगर देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुचे वन दरोगा अवधेश यादव ने अजगर को पकड़ जैदपुर रोड पर स्थित सरांयका स्थान के जंगल मे छोड़ दिया।
विज्ञापन