फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PWD personnel accused of molesting

पीडब्ल्यूडी कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 22 Nov 2015 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



शहर निवासी एक महिला ने डीएम व एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसके घर के सामने पीडब्ल्यूडी कार्यालय है। उसने अपने घर में फोटोस्टेट की दुकान खोल रखी है और वहां पर लोक निर्माण विभाग में तैनात एक कर्मचारी काम लेकर आता था। आरोप है कि 20 नवंबर को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महिला के घर आया और उससे अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।



पीड़िता ने इसकी जानकारी पति को दी। जिस पर कर्मचारी ने पीड़िता से माफी मांगते हुए मामला रफा-दफा करने की बात कही। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से भी इसकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर डीएम व एसपी को पत्र भेजा है। वहीं कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed