फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pregnant driven from the district hospital without delivery

जिला अस्पताल से गर्भवती को बिना प्रसव भगाया

Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
pregnant driven from the district hospital without delivery
च‌िक‌ित्‍सक
जिला महिला अस्पताल से एक प्रसव पीड़िता को यह कहकर भगा दिया कि वह काफी सीरियस है और उसका इलाज यहां पर संभव नहीं है। परिवारीजनों ने काफी हाथ पांव जोड़ लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और कर्मचारी नहीं पसीजे। परिवारीजनों ने दर्द से छटपटा रही पीड़िता को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद सामान्य प्रसव हो गया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़िता के परिवारीजनों ने सीएमओ से की है लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं की गई है। उत्तर टोला बंकी निवासी पूर्णमासी का आरोप है कि 30 जुलाई को रात आठ बजे पुत्री शिवली को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले गया था।
विज्ञापन


यहां पर ड्यूटी पर मौजूद स्टॉफ ने रुपये की मांग की और कहा पहले पैसा दे दो तभी डॉक्टर मरीज को हाथ लगाएंगी। लेकिन मैने पैसा देने में असमर्थता जताई और डॉक्टर के पैर पकड़ कर रोने लगा लेकिन डॉक्टर ने हालत गंभीर होने की बात कहकर अस्पताल से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसकी हालत बहुत गंभीर है अगर उपचार में देरी की तो जच्चा बच्चा की जान भी जा सकती है। इसी बीच एक महिला आई और कहा तुम्हारे मरीज की हालत बिगड़ रही है पास ही एक निजी नर्सिंग होम है, वहां चलकर भर्ती करा दो।

पुत्री की हालत बिगड़ती देख परिवारीजन उस महिला के साथ बेटी को लेकर चले गए और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कहा कि निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने के आधे घंटे बाद ही सामान्य प्रसव हो गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिला महिला अस्पताल में दलालों का बोलबाला है यहां सिर्फ पहुंच और पैसे वालों को ही उपचार मिलता है। इसकी शिकायत सीएमओ और डीएम से की है। 


मामला संज्ञान में आया है लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी एसीएमओ से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। -डॉ. सतीश चन्द्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed