फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police charged four-year-old innocent

पुलिस ने चार साल के मासूम पर लगाया गुंडा एक्ट

Sat, 11 Nov 2017 11:30 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 11 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police charged four-year-old innocent
police
गुडवर्क करने के लिए जिले की पुलिस किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पुलिस ने एक चार साल के बच्चे के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। मामला जब एसडीएम के पास पहुंचा तो जांच में इस बात का खुलासा होने पर एसडीएम ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


मामला थाना मोहम्मपुर खाला थाना क्षेत्र का है। यहां दो पक्षों के बीच डेढ़ माह पूर्व मारपीट हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ साढे़ चार वर्ष के बच्चे के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 110 जी धारा के तहत अपनी रिपोर्ट एसडीएम रामनगर को भेजी दी।
विज्ञापन


इस बीच जब पक्षकार के घर नोटिस पहुंचा तो घर पर किसी के न होने पर उसी बच्चे ने हस्ताक्षर कर नोटिस तामिल की थी। फिर भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद जब पक्षकार को पता लगा कि उसके चार साल के बेटे के खिलाफ भी पुलिस ने गुंडा एक्ट लगा दिया है तो उसने एसडीएम रामनगर लव कुमार सिंह के समक्ष पेश होकर पुलिस का कारनामा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिस कर्मी व विपक्षी गण पर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई। जिसके बाद मासूम बच्चे को देख उपजिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी से बात करते हुए बच्चे पर लगे गुंडा एक्ट को हटाये जाने के साथ दोषी लोगों पर कार्यवाही करने की बात कही है। एसडीएम ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को जमकर फटकार भी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed