{"_id":"8003527a40b6dfaaefc46e77b4fece2b","slug":"police-6-arrested-pepole-in-fatehpur-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर डकैती में 22 लाख और बरामद, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर डकैती में 22 लाख और बरामद, 6 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर कस्बे के व्यापारी के यहां 6 फरवरी को हुई करीब ढाई करोड़ से भी अधिक की डकैती मामले में पुलिस ने सोमवार को 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21 लाख 91 हजार रुपये की नकदी, एक बाइक व सोने चांदी के आभूषण बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक करोड़ 81 लाख रुपये की नकदी व डेढ़ किलो चांदी और साढ़े चार सौ ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद कर चुकी है। एसपी अब्दुल हमीद ने फतेहपुर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कस्बे के व्यापारी सचिन पुत्र धनेंद्र जैन के घर 6 फरवरी को हुई डकैती में 6 और को पुलिस व क्राइम ब्रंाच की टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में महमूदाबाद सीतापुर के बिरजू पासी, सदरपुर जनपद सुल्तानपुर के रामदत्त पासी, ग्राम बिगडिया दुब्बगा लखनऊ निवासी पप्पू पासी, ग्राम दहला थाना रामपुर मथुरा निवासी वहीं सूरज पासी निवासी ग्राम रायपुर भगौली थाना बड़्डूपुर व कुलदीप पासी निवासी ग्राम खरिहानी थाना कुर्सी शामिल है।
विज्ञापन