{"_id":"5c8bea59bdec221429018d3d","slug":"people-agitate-against-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता को पिकप ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल विक्रेता को पिकप ने रौंदा
Fri, 15 Mar 2019 11:39 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : Amarujala
तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड मौके से फरार हो गया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कें आक्रोश को शांत कराकर फल विक्रेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फतेहपुर-देवा मार्ग पर बसारा के निकट हुआ। देवा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर विशुनपुर गांव निवासी अरुण कुमार मिश्रा (60) साइकिल से फल बेचने इसरौली जा रहा था। देवा-फतेहपुर मार्ग पर बसारा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल सवार को रौंदा दिया। हादसे में साइकिल सवार फल विक्रेता की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकप में आग लगा दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का अश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन