{"_id":"576198b64f1c1b4b5c11ba13","slug":"old-mam-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर अधेड़ को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर अधेड़ को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर के मेंटीनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति की जहर देकर हत्या कर दी गई। उसका शव मसौली के चौधरीपुरवा गांव के एक मंदिर परिसर में बुधवार सुबह मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लगता है कि उसे जहर देकर मारा गया है।
हालांकि, पुलिस कह रही है कि युवक की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। मृतक तमिलनाडु का रहने वाला है। थाना मसौली क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव के बाहर स्थित एक मंदिर परिसर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। यहां रहने वाले चौकीदार को जब इस बात का पता लगा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के चेलाकनी यादव (53) निवासी कोलापट्टी तमिलनाडु के रूप में हुई। वह वर्तमान समय में शहर के ग्रीडगंज मोहल्ले में रहता था और मोबाइल टावर के मेंटीनेंस का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र चंदन ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम किसी से मिलने की बात कह घर निकले थे, उसके बाद लौटकर नहीं आए। मृतक के परिवारीजनोें ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन कहा कि मंदिर हमारे घर से करीब दस किमी दूर है, वहां वे किससे मिलने जा सकते हैं, यह बात नहीं समझ में नहीं आ रही है।
अधेड़ की मौत की सूचना पर एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने एसओ मसौली एसपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान यहां आसपास के गांवों के लोगाें की भीड़ भी लगी रही।