{"_id":"583c6ec44f1c1bb61fde56c0","slug":"notbandi-claimed-teenage-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने ली किशोर जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी ने ली किशोर जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कारण टंड़वा धाम गांव निवासी एक किशोर की सोमवार को मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला थाना के टंड़वा धाम गांव निवासी देशराज (16) पुत्र रामचंद्र पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित था।
उसका इलाज स्थानीय डाक्टरों से चल रहा था। रविवार को उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिवारीजन उसे फतेहपुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाकर दवाई ले आए। लेकिन सोमवार सुबह किशोर ने दम तोड़ दिया।
मृतक के फुफेर भाई बेलहरा गांव निवासी विनोद कश्यप का कहना है कि देशराज की मौत पैसे के अभाव में हुई है। बताया कि मेरे मामा रामचंद्र मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाते हैं। वह सूरतगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 3 दिन से लगातार चक्कर लगा रहे थे लेकिन पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
इस कारण गांव के लोगों से थोड़ा बहुत पैसा लेकर निजी चिकित्सक के यहां देशराज का उपचार कराया था। पैसा न होने के कारण देशराज का ठीक से उपचार नहीं हो सका। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। देशराज की मौत से घर में कोहराम मचा है।