फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notbandi claimed teenage life

नोटबंदी ने ली किशोर जान

Mon, 28 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 28 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण टंड़वा धाम गांव निवासी एक किशोर की सोमवार को मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला थाना के टंड़वा धाम गांव निवासी देशराज (16) पुत्र रामचंद्र पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन


उसका इलाज स्थानीय डाक्टरों से चल रहा था। रविवार को उसकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिवारीजन उसे फतेहपुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाकर दवाई ले आए। लेकिन सोमवार सुबह किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के फुफेर भाई बेलहरा गांव निवासी विनोद कश्यप का कहना है कि देशराज की मौत पैसे के अभाव में हुई है। बताया कि मेरे मामा रामचंद्र मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाते हैं। वह सूरतगंज स्थित बैंक ऑफ  इंडिया में 3 दिन से लगातार चक्कर लगा रहे थे लेकिन पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण गांव के लोगों से थोड़ा बहुत पैसा लेकर निजी चिकित्सक के यहां देशराज का उपचार कराया था। पैसा न होने के कारण देशराज का ठीक से उपचार नहीं हो सका। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। देशराज की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed