{"_id":"56f039444f1c1b8317f14d28","slug":"murder-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने कराई नंदलाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने कराई नंदलाल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबेहा थाना क्षेत्र के किस्तीनगर गांव में 19 मार्च को हुए नंदलाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि नंदलाल की पत्नी ने अपने प्रेमी व एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी।
पुलिस की माने तो मृत नंदलाल की पत्नी ने अपने व पुत्री के सोने चांदी के जेवरात प्रेमी को दे दिए थे और अब उसकी पुत्री का गौना होना था जिसमेें उसे जेवरात देने पड़ते। इसी से बचने व प्रेम संबंध का खुलासा होने के डर से पत्नी ने नंदलाल की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि सुबेहा थाना क्षेत्र के किस्तीनगर गांव में 19 मार्च को मारे गए नंदलाल पासी के हत्या आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एएसपी ने कहा कि इस मामले में मृतक की पत्नी फूलकला, अमेठी जिले के दीवानपुरवा मजरे दक्षिण गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रामहेत पुत्र जगरूप व सुबेहा थाना के सिधिंयावा गांव निवासी दुलारा देवी पत्नी बनवारी को पकड़ा गया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।