{"_id":"58976d644f1c1bf340e831af","slug":"minister-and-sp-mla-promotional-vehicle-seized-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री व सपा विधायक का प्रचार वाहन सीज, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री व सपा विधायक का प्रचार वाहन सीज, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग में पकड़ी गई चुनावी सामग्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेंकिग मेें सपा के मंत्री व विधायक की प्रचार सामग्री भरे मिले दो वाहन को पुलिस ने सीज किया है। रामसनेहीघाट व शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रामसनेहीघाट में हाईवे पर शनिवार की रात सीओ जावेद खान व कोतवाल रामराज सरोज के नेतृत्व में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने भिटरिया चौराहे के पास एक एसयूवी को रोका। एसयूवी की तलाशी ली तो उसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व दरियाबाद के सपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के चुनावी पोस्टर व बैनर भरे मिले। जिस पर पुलिस ने कार को सीज करते हुए चालक बच्चा सिंह पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम चिकापुर कोतवाली बदोसराय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव के पास शनिवार की देर रात एक एसयूवी में पुलिस को सपा के सदर विधायक व प्रत्याशी सुरेश यादव के चुनावी पोस्टर व बैनर मिले। जिस पर पुलिस ने कार सीज करते हुए वाहन चालक उदयकांत पुत्र रामचंदर यादव निवासी ग्राम संदौली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बसपा सर्मथक पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
सिद्धौर (बाराबंकी)। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के समर्थक असंद्रा थाना के बहादुरपुर गांव निवासी रामबहादुर के वाहन में बसपा की प्रचार सामग्री मिलने पर चालक रामकुमार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कोठी पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।