{"_id":"58430b244f1c1b8476de5781","slug":"medical-report-on-changing-the-doctor-nurse-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट न बदलने पर डॉक्टर-नर्स को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल रिपोर्ट न बदलने पर डॉक्टर-नर्स को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
man beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी सूरतगंज में शुक्रवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट न बदलने पर चार दबंगों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को जमकर पीटा। उनको पिटता देख बचाने आई नर्स की भी पिटाई कर दी। साथ ही इमरजेंसी रजिस्टर, रेफर पर्चा व मेडिकल रिपोर्ट फाड़ कर फेंक दिया।
हंगामा देख डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पिटाई के बाद भाग रहे एक आरोपी को डॉक्टरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीएचसी सूरतगंज में रात को डॉ. देशराज व स्टाफ नर्स रीता मिश्रा ड्यूटी पर थे।
देशराज के मुताबिक, देर रात करीब 11 बजे मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लोपुर मजरे खालेपुरवा निवासी मौजीलाल व भवानी प्रसाद मारपीट में घायल होकर मेडिकल परीक्षण कराने आए थे। भवानी के पक्ष से आए ताराचंद्र निवासी मोहनीपुर अपने तीन साथियों के साथ आए और गंभीर चोट की मेडिकल रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण कर जो रिपोर्ट तैयार की गई थी उसे बदल कर दोबारा लिखने के लिए धमकी देने लगे। चिकित्सकों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट न बदलने से नाराज चारों आरोपियों ने डा. देशराज को पकड़ कर उनकी पिटाई करने लगे।
बीचबचाव करने पहुंची स्टाफ नर्स रीता मिश्रा को भी पीट दिया। इसके बाद आरोपियों ने रेफर पर्चा, मेडिकल रिपोर्ट व इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ कर फेंक दिया। चारों का तांडव देख डॉक्टरों ने मोहम्मदपुर खाला थाने में सूचना दी। पिटाई के बाद भाग रहे ताराचंद्र को चिकित्सकों ने पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। चिकित्सक देशराज की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व सरकारी कागजात फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी ताराचंद्र ने अपने साथ आए राहुल व सर्वेश निवासी बल्लोपुर मजरे खालेपुरवा व बालक के नाम पुलिस को बताया है।
उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खां का कहना है कि डॉक्टर और नर्स के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। इस बारे में सीएमओ को जानकारी देकर रात में सीएचसी पर सुरक्षा दिलाने को कहा जाएगा।