{"_id":"589377234f1c1bda10e802db","slug":"man-s-body-found-under-bridge-suspecting-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, जलाया गया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव स्थित भागूशाह बाबा की मजार के पास स्थित एक पुलिया के नीचे एक युवक का शव पाया गया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान भी मिले है। जबकि पुलिस हत्या की बात से इंकार करते हुए मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
थाना रामनगर क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी मनोज अवस्थी (40) पुत्र काशी प्रसाद अवस्थी का शव बृहस्पतिवार की सुबह गनेशपुर मार्ग पर बड़नपुर गांव के समीप भागूशाह बाबा की मजार के पास स्थित नहर की पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सुबह के समय ग्रामीणों ने जब मृतक का शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिया के नीचे शव पड़ा होने पर यहां आस-पास के गांव के लोगों की काफी भीड़ भी लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र शिवमंगल ने बताया कि उसके पिता मनोज बुधवार की रात करीब सात बजे घर से निकले थे उसके बाद से नहीं लौटे। मृतक के चेहरे व सर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि परिवारीजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह का कहना है कि शराब का नशा होने के चलते युवक नहर की पुलिया से नीचे गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।