फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man found dead in school

स्कूल में फंदे से लटकता  मिला युवक का शव

Wed, 21 Feb 2018 11:47 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 21 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Man found dead in school
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

टिकरिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों ने देखा तो शोर मचाते हुए अध्यापकों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन



देवा थाना के अंतर्गत माती चौकी क्षेत्र के टिकरिया गांव के स्कूल में सुबह बच्चे पढ़ने के गए तो देखा रसोई घर के पीछे एक छोटे से पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। बच्चे प्राधानाचार्या अंजू वर्मा के पास पहुंचे और जानकारी दी। मृतक की शिनाख्त रामचंद्र रावत (25) पुत्र रामपाल रावत निवासी जरुआ के रूप में की। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि मंगलवार को माती में कार्य करने को बता कर उसका बेटा घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात घर नहीं लौटा तो इधर उधर तलाश की जा रही थी। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे के गले में चोट के निशान व सरसों के फूल पांव और शरीर में चिपके थे। मृतक के पिता रामचंद्र ने अपनी शादी में 20 हजार रुपये गांव के ही पिंटू से उधार लिए थे। इसको लेकर 19 तारीख की शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पिता ने पुलिस को पिंटू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed