{"_id":"57619a1e4f1c1b481e11b7a6","slug":"man-died-in-accident-at-sfedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र मेें बुधवार सुबह एक बाइक सवार व्यक्ति को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शेखवामऊ गांव निवासी वासुदेव (25) पुत्र सुंदरलाल लखनऊ में एक निजी कंपनी में कार्य करते है। बुधवार सुबह वासुदेव बाइक से ड्यूटी करने के लिए लखनऊ जा रहे थे तभी नगर कोतवाली इलाके में सफेदाबाद स्थित हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन