फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lineman death of HT line

एचटी लाइन की चपेट में आकर लाइनमैन की गई जान

Thu, 27 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lineman death of HT line
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के अमोली गांव के पास पोल पर चढ़कर तार दुरुस्त करने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से एक एवजी लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि मुआवजा दिलाने के लिए सूचना विद्युत सुरक्षा निदेशालय भेजी गई है। 
विज्ञापन


गुरुवार को क्षेत्र के अमोली गांव के पास विद्युत तार को दुरुस्त करने के लिए ग्राम नचना निवासी सुभाष (30) पुत्र बिंद्रा संविदा कर्मी सतेंद्र के साथ गया था। सुभाष एचटी लाइन दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़ा था जबकि सतेंद्र नीचे खड़ा था। तार दुरुस्त करते समय करंट आ जाने से एवजी लाइनमैन सुभाष नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ नीरज कुमार का कहना है कि शट डाउन के लिए मयंक व अतुल की ड्यूटी लगी थी। लेकिन घटना के बाद दोनों ही गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसाधनों के अभाव में होते हादसे
पावर कार्पोरेशन में संसाधनों का अभाव है। संसाधनों के अभाव में विद्युत लाइन दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन व विद्युतकर्मी बिना दस्ताने व सुरक्षा कैप के ही लाइन दुरुस्त करने चले जाते हैं। जिससे घटनाएं घटित हो जाती हैं। लाइनमैन के कार्य के लिए सुरक्षा के इंतजाम विभाग की ओर से नहीं किए जाते हैं। 


मृतक को पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। शट डाउन लिए जाने व स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों के बारे में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत सुरक्षा निदेशालय लखनऊ सूचना भेजी गई है। -नजम अहमद, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed