{"_id":"5b5770fc4f1c1b52748b6b0f","slug":"lady-cop-faints-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में बेहोश हुई महिला सिपाही, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आफिस में बेहोश हुई महिला सिपाही, ट्रॉमा सेंटर रेफर
Amarujala Bureau
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुफिया विभाग कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही के अचानक बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस विभाग की एलआईयू शाखा में तैनात महिला सिपाही मंजू मिश्रा(55) मंगलवार दोपहर कार्यालय में अचानक बेहोश हो गई। इस दौरान मौजूद इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय व अन्य पुलिस कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
महिला सिपाही के परिवारीजनों का कहना है कि काम का दबाव व इंस्पेक्टर के डांट फटकार के चलते वह बीमार हुई है। जबकि इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि उनके द्वारा महिला सिपाही से कभी भी गलत व्यवहार नहीं किया गया है।
विज्ञापन