{"_id":"574b36634f1c1b7b28108fd7","slug":"killing-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में जहरखुरानी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में जहरखुरानी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 30 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह बाद दिल्ली से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की बस में जहरखुरानों के जाल में फंस कर मौत हो गई। लखनऊ से बस रवाना होने पर परिचालक के सवारी गिनने पर घटना की जानकारी हो सकी है। यात्रियों की सलाह पर बस को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने पर परिचालक ने घटना की सूचना कोेतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को जीरो रोड इलाहाबाद डिपो की बस से दिल्ली से घर लौट रहे सुबेहा थाने के पूरे कुबेर मजरे उमरवल किर्शिया निवासी राजेश कुमार पुत्र ईश्वर दीन की जहरखुरानी से बस में ही मौत हो गई। शनिवार को साढे़ तीन बजे दिल्ली से बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होकर जीरो रोड इलाहाबाद को जा रही बस सुबह करीब सात बजे लखनऊ के कैसरबाग डिपो पहुंची थी।
डेढ़-दो घंटे पड़ाव केे बाद बस में लखनऊ से सवार यात्रियों का टिकट बनाने के बाद हैदरगढ़ मार्ग पर सवारियां गिनने पर परिचालक को लोनीकटरा क्रॉसिंग के समीप घटना की जानकारी मिली। इसके बाद यात्रियों की सलाह पर बस को सीधा हैदरगढ़ सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बस परिचालक आजमगढ़ के बड़ईदार गांव निवासी कपूर चंद ने बताया बस में दिल्ली से सोलह टिकट बनाए गए थे जिसमें सात सवारियां हैदरगढ़ की थीं। इसके बाद बरेली से बस में कुल 35 सवारियां मौजूद थीं। दो चालक फूलपुर इलाहाबाद के फारुक व औराई के मंशाराम पांडेय बस को ड्राइव कर रहे थे।
इनके अनुसार दिल्ली से बस चलने पर किसी के द्वारा दी हुई कोई चीज नहीं खाने की चेतावनी दी गई थी। रात आंधी पानी के कारण बस के समय में देरी होने के कारण रास्ते में स्टाप पर सवारियों के उतरने पर गौर नहीं कर सके। रात करीब 11 बजे बरेली में तथा सुबह कैसरबाग बस स्टेशन पर नित्य क्रिया व नाश्ता पानी के लिए बस काफी को देरी तक रोका गया था।
चालक व परिचालक के अनुसार जहरखुरानी का शिकार होकर यात्री की मौत हुई है। सीएचसी से सूचना पर पुलिस ने चालक व परिचालक को कोतवाली लाकर घटना की बाबत उनसे पूछताछ की तथा बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को अन्य बस से इन्हौना व सुल्तानपुर के लिए रवाना किया गया है।
पुलिस ने मृतक के पास बैग में मिले मतदाता पहचान पत्र के आधार पर उसके गांव सूचना भेेजी जिसके बाद उसकी पत्नी रामरती व पिता ईश्वरदीन ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की है। पत्नी ने बताया दिल्ली में पीतल की फैक्ट्री में टोंटी फिटर का कार्य करते थे तथा करीब 50 दिन बाद वेतन व गृहस्थी का सामान लेकर घर लौट रहे थे।
मृतक के पास मिले बैग से परिचय पत्र के अलावा बरतन बच्चों के कपड़े, कैंची व मोबाइल फोन की एक बैट्री आदि मिले हैं। मृतक का मोबाइल, नकदी व अन्य सामान नहीं मिलने से उसके जहरखुरानी का शिकार होने की ओर इशारा करता है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा सीएचसी से मेमो के आधार पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।