फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   killed by a bullet in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में मारी थी प्रधान पुत्र व साथी को गोली

Fri, 16 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 16 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरेठी चौराहा पर नौ दिन पहले प्रधान पुत्र व उसके साथी को चुनावी रंजिश के चलते गोली मारी गई थी। पुलिस ने गोली कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि नगर कोतवाली के ग्राम हड़ौरा निवासी कुलदीप रावत की मां राजरानी प्रधान हैं। प्रधान राजरानी ने नीरज वर्मा के चाचा हंसराज व उसके परिवारीजन के खिलाफ  नगर कोतवाली में मारपीट व एसीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिससे दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी।
विज्ञापन


उधर नीरज वर्मा भी प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। प्रधानी की प्रतिद्वंद्विता के चलते नीरज वर्मा ने अपनी मौसेरे भाई आशीष वर्मा व मामा प्रदीप के साथ मिल कर कुलदीप रावत को मारने की साजिश रची थी। इसी के तहत आशीष निवासी अहमद नगर मित्तई कोतवाली देवा व प्रदीप निवासी कर्रा मजरे हर्रई कोतवाली देवा ने बीती 8 अक्तूबर को बरेठी में असगर अली पुत्र महमूद अली निवासी बरेठी की चाय की दुकान पर कुलदीप व असगर अली को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बीपी यादव प्रभारी कोतवाल देवा, उपनिरीक्षक विजय कुमार,  निरीक्षक जावेद खां स्वाट टीम प्रभारी व सर्विलांस सेल के प्रभारी सुधीर सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को हर्रइ मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed