{"_id":"57c1d5904f1c1bb57ed4feee","slug":"innocent-unnatural-misconduct-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से अप्राकृतिक दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से अप्राकृतिक दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की चार साल की बालिका के साथ शुक्रवार रात गांव के ही 14 साल के किशोर ने अप्राकृतिक दुराचार किया। पीड़िता द्वारा घर में इस बात को बताने पर आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को बाग से पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया।
शनिवार सुबह आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। वारदात के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह बाल सुधार गृह भेजा गया है।
थाना लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चार साल की एक मासूम बालिका शुक्रवार की रात अपनी बुआ के साथ गांव में बैना बांटने गई थी। दोनों ने आरोपी के घर में बैना दिया। इसके बाद उसकी बुआ अगले घर में चली गई। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बालिका को एक कमरे में घसीट ले गया। इसके बाद बालिका से अप्राकृतिक दुराचार किया।
विज्ञापन
पीड़िता की बुआ जब उसे अपने पीछे नहीं पाई तो फिर लौटकर आरोपी के घर आई। यहां वह बिलखती मिली। बुआ के पूछने पर उसने पूरा मामला बताया तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत बालिका को लेकर घर आई और परिवारीजनों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह गांव के बाहर एक बाग में मिल गया।
परिवारीजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को ग्रामीण रात भर बंधक बनाए रहे। शनिवार को मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने 4 साल की बच्ची से अप्राकृतिक दुराचार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -श्रीधर पाठक, थानाध्यक्ष लोनीकटरा