फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   incidents make challenge for police

पुलिस के लिए चुनौती बनी वारदातें

Wed, 15 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 15 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुई करीब एक दर्जन लूट का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। वहीं आए दिन हो रही घटनाओं पर पुलिस अंकुश भी नहीं लगा पा रही है। हालांकि पुलिस जल्द ही लूट का खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते आए दिन होने वाली वारदातों में सराफा व अन्य व्यापारियों को बदमाशों का शिकार होना पड़ रहा है।

बीते 3 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की दुकान बंद कर लौट रहे रामनगर क्षेत्र के दलसराय गांव के सुनील सोनी व रंजीत सोनी से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट लिए थे। इस वारदात के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन

 

बीते 8 जुलाई की शाम बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे जैदपुर क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी संजय सोनी एक लाख नकदी व चार लाख रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उसके बाद भी आज तक किसी भी बदमाश का सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 15 जून को बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने तगादा वसूलकर लौट रहे फैजाबाद सीमेंट व्यापारी के कर्मचारी सुमित, सागर व लवकुश से अजईमऊ गांव के पास चार लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात में अभी तक कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।

जिले के रामनगर, हैदरगढ़, जैदपुर, असंद्रा, टिकैतनगर, शहर कोतवाली, मसौली समेत कई थाना क्षेत्र में बीते तीन माह में एक दर्जन से भी अधिक लूट की वारदातें हुई थी। इनमें से किसी भी मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। छोटी छोटी वारदातों का खुलासा कर अपनी पीथ थपथपाने वाली पुलिस किसी भी बड़ी वारदात में कुछ नहीं कर पा रही है।

लोनीकटरा के छबील चौकी गांव में सपा नेता समेत दो घरों में लाखों की चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। चोरों ने 23 जून की रात छबील चौकी गांव में सपा नेता व लखनऊ सपा जिला उपाध्यक्ष भारत यादव के मकान से पैंतीस लाख के जेवर, नकदी व कीमती कपड़े एवं ईंट विक्रेता राम किशोर के मकान से 40 लाख के सोने-चांदी के जेवर व सिक्के तथा चार लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी बदमाश का पता नहीं लगा सकी है।

एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि जिले में हुई लूट की कई वारदातें ऐसी है जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। सभी मामलों में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही लंबित घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed