{"_id":"58efb8824f1c1b9c36cf8bec","slug":"illegal-cracker-businessman-s-house-exploded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा कारोबारी के घर हुआ विस्फोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पटाखा कारोबारी के घर हुआ विस्फोट
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के जरगांव गांव निवासी दस्तगीर के घर में रखे गोले-बारूद फटने के बाद टूटी कमरे की दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंद्रा थाना क्षेत्र के जरगावा निवासी एक पटाखा कारोबारी के घर में बुधवार की देर रात धमाका हो गया। बताते है कि घर में पटाखा बनाने को रखी बारूद व अन्य विस्फोटक से हुए धमाके से कारोबारी की पत्नी व बेटे को चोटें आई हैं। इससे घर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ दरवाजा उड़ गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के जरगावा गांव में नफीस पुत्र दस्तगीर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आतिशबाजी का काम करता है। यह क्षेत्र में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में आतिशबाजी बेचने का कार्य करता है। नफीस के घर में निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे व विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान घर के एक कमरे में रखा था। बुधवार की देर रात इनके घर में अचानक विस्फोट हो गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे के दरवाजे उखड़ कर दूर जा गिरे और छत व दीवार में दरारे आ गईं। इस दौरान घर में रहे नफीस की पत्नी नसरीन व पुत्र तालिब पर मलबा गिरने से मामूली चोटें आई हैं। विस्फोट की आवाज दूर-दराज के गांवों में भी ग्रामीणों ने सुनी और हड़बड़ा गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर बैठे थे, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
नफीस ने बताया कि एक माह पूर्व उसकी बहन की शादी थी जिसके के लिए वह पटाखे आदि लाया था जो बच गये थे वही घर में रखे थे। जिनसे अचानक विस्फोट हो गया है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि बचे कुचे पटाखों से इतना जबरदस्त विस्फोट संभव नहीं है।
इस घटना के बाद से आस पास के गांवों में दहशत का माहौल है। एसओ धर्मेद कुमार शाही का कहना है कि घर में पटाखे रखे थे जिसके चलते विस्फोट हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले में हो चुकी है कई घटनाएं
अवैध रूप से आतिशबाजी के कारोबार के चलते जिले में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। रामसनेहीघाट, सतिरख, जैदपुर व देवा क्षेत्र में बीते दो साल पहले हुई घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई थी। जब कोई घटना होती है तो पुलिस व प्रशासन अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करता है लेकिन इसके बाद फिर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है जिसके चलते ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष हरिशचन्द्र रावत की अगुवायी में रामू गुप्ता, प्रदीप यादव, विवेकानन्द शुक्ला, धर्मराज, सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकताओं ने असंद्रा थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि क्षेत्र में इस तरह से संचालित अवैध पटाखा कारोबारियों की पहचान की जाय और जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।