{"_id":"570403134f1c1bd137c810ed","slug":"grenade-attack-robbery-of-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथगोले से हमला कर 10 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथगोले से हमला कर 10 लाख की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
वारदात से सहमे पीड़़ित
- फोटो : अमर उजाला
मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार देर रात एक घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया। परिवार के लोगों के विरोध करने पर डकैतों ने हथगोले से हमला कर दिया, इससे दो युवक घायल हो गए।
इसके बाद बदमाश नगदी, जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही मौका मुआयना किया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
मसौली के लालपुर गांव निवासी नंदकिशोर उर्फ किशोरीलाल यादव के घर पर सोमवार देर रात करीब 12 डकैतों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रही नंदकिशोर की पत्नी सुनीता व पुत्री ममता को बंधक बनाकर डकैत भीतर घुस गए। घर में मौजूद नंदकिशोर के पुत्र प्रदीप व सुशील ने विरोध किया तो डकैतों ने हथगोला से हमला कर दिया। इससे प्रदीप व सुशील घायल हो गए। इसके बाद डकैतों ने परिवार के सभी लोगों के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
करीब 25 हजार रुपये कैश, सोने और चांदी के जेवर, आठ मोबाइल फोन समेत करीब 10 लाख का सामान लूटकर डकैत भागने लगे। इस दौरान हथगोले के धमाके की आवाज सुनकर जुटे कुछ ग्रामीणों ने घेराबंदी की मगर डकैत ताबड़तोड़ हथगोले फेंकते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने रात मेें ही थाने पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नहर के पास पुलिस को कुछ खाली बैग पड़े मिले।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि डकैतों की संख्या करीब 12 थी और सभी असलहों से लैस थे। बदमाश जब घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे तो उनके कई साथी बाहर भी निगरानी कर रहे थे। मसौली थानाध्यक्ष रायसिंह यादव का कहना है कि, मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।