{"_id":"58dbf6f94f1c1b841663d9cd","slug":"girlfriend-s-brother-murdered-ranjit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के भाई ने की थी रंजीत की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के भाई ने की थी रंजीत की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में एसपी कार्यालय में पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद थाना क्षेत्र के रंजीत लोध हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि रंजीत की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने अपनी प्रेमिका व एक साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने घटना में शामिल युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बुधवार को एसपी कार्यालय में बताया कि दरियाबाद के बक्सावां गांव निवासी रंजीत लोध की हत्या गांव के ही राजवीर पुत्र सहजराम, सपना वर्मा पुत्री अशर्फीलाल व बृजेश वर्मा ने मिलकर की थी। एएसपी ने बताया कि मृतक रंजीत का प्रेम संबंध आरोपी राजवीर की बहन से था और कई बार मना करने के बाद भी रंजीत ने प्रेम संबंध नहीं तोड़ा था।
इसी से नाराज राजवीर ने गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका सपना वर्मा व बृजेश वर्मा के साथ मिलकर रंजीत की हत्या करने का प्लान बनाया। जिसके बाद सपना ने रंजीत को फोन कर कहा कि राजवीर की बहन उससे मिलना चाहती है आ जाओ। रंजीत जब मिलने पहुंचा तो वहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, बाइक की चेन, रबड़ के दस्ताने व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद शिवाकांत त्रिपाठी, रितेश पांडेय, मनीष सिंह, अजेंद्र पटेल, विश्वनाथ यादव आदि टीम को एसपी वैभव कृष्ण ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।