फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang of rebars robbers five rogue arrested

हाईवे पर सरिया लूटने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 10 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gang of rebars robbers five rogue arrested
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रात्रि में हाईवे पर लोहे की सरिया लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैदरगढ़ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने लूटी गई 14 क्विंटल सरिया, लूट में प्रयुक्त ट्रक, मोबाइल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए सभी पांचों बदमाश उन्नाव जिले के निवासी है। बदमाशों में एक आरोपी बीडीसी सदस्य भी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने रविवार को पुलिस लाइन मेें बताया कि हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीते 12 मई को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित करौंदी गांव मेें जगमोहन सिंह को बंधक बनाकर लुटेरे उनके यहां से 22 क्विंटल सरिया लूट ले गए थे। हैदरगढ़ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके बाद क्राइम ब्रांच व हैदरगढ़ पुलिस टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए अरविंद लोध निवासी ग्राम लालताखेड़ा मजरे जमुका थाना अचलगंज, मानसिंह लोधी निवासी मुकुंदखेड़ा मजरे टीकरगढ़ी कोतवाली नगर उन्नाव, वीरेंद्र कुमार लोधी निवासी कोरारी कला थाना अचलगंच, ओमप्रकाश लोधी निवासी सधौरा मजरे रैनागढ़ी थाना अजगैन व दिनेशचंद्र यादव निवासी सोनेखेड़ा मजरे कटरा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी गई 14 क्विंटल सरिया, लूट में प्रयुक्त ट्रक, मोबाइल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। 

रेकी कर कई जिलों में की वारदात
पकड़े गए बदमाशोें के गिरोह का सरगना ओमप्रकाश लोधी है। बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह सभी अरविंद कुमार की र्स्कापियो कार से हाईवे पर लगातार कई जिलों में घूमते रहते थे और फिर जहां पर सड़क किनारे लोहे की सरिया रखी मिलती थी वहीं पर लूट का प्लान तैयार कर रात में घटना का अंजाम देते थे। इसके बाद सभी रात में ट्रक लाकर सरिया लूटकर भाग लेते थे।


बदमाशों में शामिल दिनेश चंद्र यादव अपने गांव का बीडीसी सदस्य भी है। लुटेरों ने गोरखपुर, लखनऊ समेत हाईवे पर पड़ने वाले कई जिलों में लूट की वारदातोें को अंजाम दिया है। वहीं इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य बीते दिनों अमेठी जिले की पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed